{"_id":"69cedc72990445a7c7091522","slug":"two-young-men-survive-after-missile-fragments-fall-on-building-in-saudi-arabia-allahabad-news-c-417-1-nan1012-4935-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सऊदी अरब में मिसाइल का टुकड़ा बिल्डिंग पर गिरने से दो युवक दबे, बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सऊदी अरब में मिसाइल का टुकड़ा बिल्डिंग पर गिरने से दो युवक दबे, बची जान
Fri, 03 Apr 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
मऊआइमा के दो युवकों का कमरा अरब के अल खार्ज में मलबे में तब्दील। स्रोत : परिजन
- फोटो : Self
पश्चिम एशिया में चल रहे जंग का शिकार बेगुनाह लोग हो रहे हैं। इधर, मिसाइल का टुकड़ा बिल्डिंग पर गिरने से मऊआइमा के दो युवक दब गए। किसी तरह वहां की सेना ने मलबे से दोनों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मऊआइमा के सराय सुल्तान निवासी मोहम्मद इमरान पुत्र रमजान अली तथा ग्राम महमदपुर निवासी मोहम्मद कैफ पुत्र शमसुद्दीन सऊदी अरब के रियाद के पास अल खार्ज में स्थित एक कंपनी में दूध और फलों की पैकिंग का काम करते हैं। कंपनी के समीप ही उनका कमरा है।
बृहस्पतिवार को सुबह दोनों युवकों ने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि बीते 28 मार्च को रात बिल्डिंग की छत पर मिसाइल का टुकड़ा गिर गया। इससे छत धराशायी हो गई। इस दौरान मलबे में दोनों दब गए। सूचना पर पहुंची सऊदी सेना ने दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। इधर, मोहम्मद इमरान के पिता रमजान और कैफ के पिता शमसुद्दीन ने बताया कि इस घटना से दोनों काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन
बडी संख्या में युवा खाड़ी देशों में करते हैं काम
मऊआइमा के किंगरिया का पूरा, खानपुर, बागी, सराय ख्वाजा, जाम्हा, तेजपुर, भौका, आदि गांवों के बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं। दिलशाद, मोईन, नफीस, शकील, मोमिन, नासिर और जमशेद आदि ने बताया कि उनके पुत्र दुबई, सऊदी अरब, बेहरीन, आबूधाबी, कुवैत आदि देशों में काम करते हैं।