फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two-thirds of DL.ed seats remain vacant

डीएलएड की दो तिहाई सीटें रह गईं खाली

Tue, 06 Aug 2019 08:45 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Two-thirds of DL.ed seats remain vacant
डीएलएड की दो तिहाई सीटें रह गईं खाली
विज्ञापन

पहले चरण में 2.42 लाख सीटों के सापेक्ष 81 हजार सीटों पर ही दाखिला
डीएलएड की खाली सीटों पर दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 अगस्त से
प्रयागराज। प्रदेश के सरकारी और निजी डीएलएड कॉलेजों की 2.42 लाख सीटों पर पहले चरण में मात्र 81 हजार छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिए। पहले चरण की काउंसलिंग और सीट एलाटमेंट के बाद एक तिहाई सीटों पर प्रवेश हुआ और दो तिहाई सीटें खाली रह गईं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से प्रदेश के सभी 66 डायट हुई काउंसलिंग के बाद 1.33 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन काउंसलिंग करवाई, जबकि प्रवेश मात्र 81 हजार ने ही लिया। इस प्रकार सीट एलाटमेंट के बाद भी 52 हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश नहीं लिया। डीएलएड की 1.61 लाख सीटों पर प्रवेश बाकी है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश में 66 डायट, 253 अल्पसंख्यक डीएलएड संस्थान और 3010 निजी डीएलएड कॉलेजों की लगभग 2.42 लाख सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 27 जून से शुरू है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि खाली सीटों के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 16 अगस्त से शुरू होगी। पहले चरण की काउंसलिंग और प्रवेश परीक्षा पूरी होने के बाद पांच अगस्त से प्रवेश लेने वालों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

00
डायट में शुरू हुई डीएलएड की कक्षाएं
पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार से प्रदेश भर में डीएलएड की कक्षाएं शुरू हो गईं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रयागराज में 200 सीटों के सापेक्ष 186 अभ्यर्थियों को सीट एलाटमेंट किया गया। इसमें 158 ने प्रवेश लिया। प्रवेश के बाद शुरू हुई कक्षा में पहले दिन कुल 60 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। डायट प्राचार्य पीएन श्रीवास्तव ने पहले दिन छात्रों को संस्थान की परंपराओं एवं डीएलएड प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed