{"_id":"5c8d4ebabdec221470579eb8","slug":"two-thirds-leave-in-cpo-si-recruitment-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीओ-एसआई भर्ती में दो तिहाई ने छोड़ दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीओ-एसआई भर्ती में दो तिहाई ने छोड़ दी परीक्षा
Sun, 17 Mar 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
SSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीपीओ एसआई के 1557 पदों के लिए भर्ती परीक्षा में देश भर में पंजीकृत 820683 में से मात्र 232514 परीक्षार्थी, यानी 28.33 फीसदी उपस्थित रहे। जबकि एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के लिए पंजीकृत 1.84 लाख परीक्षार्थियों में मात्र 62541 परीक्षा में शामिल हुए। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा में दो तिहाई परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आयोग की ओर से सीपीओ एसआई परीक्षा 2018 का परिणाम 25 मई 2019 को घोषित होगा।
विज्ञापन
सीपीओ-एसआई परीक्षा में मात्र 33 फीसदी उपस्थिति रही। एसएससी मध्य क्षेत्र की ओर से सीपीओ एसआई ऑनलाइन परीक्षा यूपी एवं बिहार के 11 जिला मुख्यालयों पर 12 से 16 मार्च के बीच हुई। एसएससी की ओर से सीपीओ एसआई परीक्षा केलिए यूपी के आगरा में 29.40 फीसदी, बरेली में 25.86 फीसदी, गोरखपुर में 34.07 फीसदी, कानपुर में 29.41 फीसदी, लखनऊ में 32.71 फीसदी, वाराणसी में 30.15 फीसदी, बिहार के भागलपुर में 39.12 फीसदी, मुजफ्फरपुर में 38.03 फीसदी, पटना में 43.12 फीसदी, आरा में 36.81 फीसदी, पुरनिया में 33.85 फीसदी कुल मिलाकर 33.85 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन