{"_id":"6570585f3670f5786d02aaf5","slug":"two-suspects-arrested-with-illegal-pistol-and-four-country-made-bombs-in-pratapgarh-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: अवैध पिस्टल और चार देसी बम के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: अवैध पिस्टल और चार देसी बम के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस ने केस दर्ज कर भेजा जेल
Wed, 06 Dec 2023 04:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, रानीगंज (प्रतापगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, रानीगंज (प्रतापगढ़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 06 Dec 2023 04:48 PM IST
सार
बाइक के कागजात न होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सीज करने की कार्रवाई की। एसआई रोहित यादव ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ के रानीगंज में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को अवैध पिस्टल और देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों संदिग्ध युवक बाइक के भी कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने बाइक सीज करते हुए दोनों युवकों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
रानीगंज में स्थानीय पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को मंगलवार की देर शाम देवासा तिराहे पर चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया। दुर्गागंज बाजार की तरफ से बाइक लेकर आ रहे दोनों युवकों पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ और तलाशी में पकड़े गए युवक रैनी सतखारिया निवासी चंद्र प्रकाश पाल के पास अवैध पिस्टल और दूसरे संदिग्ध देवासा निवासी अनिल सरोज के पास चार देसी बम बरामद किया। बाइक के कागजात न होने पर मोटरसाइकिल सीज करने की कार्रवाई की। एसआई रोहित यादव ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और बुधवार को उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन