{"_id":"64e345db5113ab3245097988","slug":"two-students-of-class-xi-who-were-riding-a-bike-died-in-a-car-collision-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के दो छात्रों की मौत, शिव मंदिर जा रहे थे रुद्राभिषेक करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के दो छात्रों की मौत, शिव मंदिर जा रहे थे रुद्राभिषेक करने
Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM IST
सार
रुद्राभिषेक करने जा रहे 11वीं के दो छात्रों की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। दोनों कौशांबी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत दोनों छात्र। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरैल तटबंध मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
कौशांबी जिले के जमुना गांव निवासी अनूप पांडेय (18) पुत्र राघव राम पांडेय और कौशांबी में ही पुरामुफ्ती निवासी अश्वनी शुक्ला (17) पुत्र संजय शुक्ला दोनों फलाहारी आश्रम में रहते थे और श्री सच्चा बाबा संस्कृत विद्यालय में 11वीं के छात्र थे। दोनों नागपंचमी के अवसर पर शूलटंकेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक करवाने जा रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूर पहले काले रंग की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर अनूप ने और इलाज के दौरान अश्वनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन