फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two students of class XI who were riding a bike died in a car collision

प्रयागराज : कार की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के दो छात्रों की मौत, शिव मंदिर जा रहे थे रुद्राभिषेक करने

Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

रुद्राभिषेक करने जा रहे 11वीं के दो छात्रों की बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई। दोनों कौशांबी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Two students of class XI who were riding a bike died in a car collision
दुर्घटना में मृत दोनों छात्र। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अरैल तटबंध मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


कौशांबी जिले के जमुना गांव निवासी अनूप पांडेय (18) पुत्र राघव राम पांडेय और कौशांबी में ही पुरामुफ्ती निवासी अश्वनी शुक्ला (17) पुत्र संजय शुक्ला दोनों फलाहारी आश्रम में रहते थे और श्री सच्चा बाबा संस्कृत विद्यालय में 11वीं के छात्र थे। दोनों नागपंचमी के अवसर पर शूलटंकेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक करवाने जा रहे थे। मंदिर से थोड़ी दूर पहले काले रंग की कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर अनूप ने और इलाज के दौरान अश्वनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed