फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two sides clash outside Holland Hall Hostel, shot dead

हालैंड हाल हॉस्टल के बाहर दो पक्षों में झड़प, गोली चली

Sat, 06 Feb 2021 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash outside Holland Hall Hostel, shot dead
पिस्टल
कर्नलगंज थाना क्षेत्र में विश्वविद्यालय के हालैंड हाल छात्रावास के बाहर शनिवार की रात दो पक्ष भिड़ गए। झगड़े के बाद एक युवक ने फायरिंग की। लड़कों ने उसे दौड़ाया तो वह बाइक लेकर गिर पड़ा। इसके बाद पैदल ही भाग निकला। पुलिस को मौके से आरोपी की बाइक मिल गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक हालैंड हाल में आता जाता था। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


हालैंड हाल छात्रावास में काफी समय से दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर तनातनी चल रही है। पहले भी दो पक्ष भिड़ चुके हैं। शनिवार की शाम भी इसी बात को लेकर छात्रावास के गेट पर दो पक्ष भिड़ गए। बात बढ़ी तो एक युवक ने तमंचा निकाल लिया और फायरिंग कर दी। इसके बाद लड़कों ने युवक को दौड़ा लिया। उसी समय उसकी बाइक फिसल गई।
विज्ञापन


आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर कर्नलगंज फोर्स के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि मौके से मिली बाइक अनुभव सिंह की है। वह हालैंड हाल के एक कमरे में आता जाता था। संभवत: अवैध रूप से वहीं रहता भी था। उसी ने फायरिंग की है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अनुभव सिंह के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed