{"_id":"5ed000508ebc3e9046022cce","slug":"two-priests-arrested-in-deoria-jail-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया जेल कांड में वांछित दो इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया जेल कांड में वांछित दो इनामी गिरफ्तार
Thu, 28 May 2020 11:48 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 May 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
देवरिया जेल में जैद खालिद अपहरण कांड के दो वांछित आरोपी अली अहमद और मोहम्मद अहमद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों 25-25 हजार के इनामी और अतीक अहमद गैंग के सदस्य हैं।
दोनों को पोंगहट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि जनवरी 2019 में कभी अतीक अहमद के करीबी रहे बमरौली निवासी जैद खालिद ने अतीक समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि उसे देवरिया जेल में ले जाकर पीटा गया। उधर, पिछले वर्ष उसका अतीक अहमद के साथ बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
यह मुकदमे 1 से 4 वर्ष पुराने और उसे गुजरात जेल शिफ्ट किए जाने से पहले के हैं। इस दौरान वह देवरिया और बरेली में ही नहीं बल्कि नैनी जेल में भी रहा। इसके बावजूद पुलिस उसका रिमांड नहीं बनवा सकी। उधर, जनपद की बात करें तो अतीक के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 13 मुकदमें लंबित हैं।

दावा कड़ी कार्रवाई का, लेकिन, रिमांड सिर्फ एक में
अतीक पर दर्ज मुकदमों में सिर्फ एक में धूमनगंज पुलिस बनवा सकी रिमांड । जिला पुलिस भले ही अतीक अहमद पर कड़ी कार्रवाई का दावा करते नहीं थकती हो लेकिन सच्चाई इससे इतर है। हाल यह है कि धूमनगंज थाने में अतीक के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ एक में ही रिमांड बनवा सकी है।