{"_id":"62c49be1ba3ce8589a15d4cc","slug":"two-precious-watches-mobile-stolen-from-former-governor-s-house-allahabad-news-ald3366194103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यपाल के घर से दो कीमती घड़ियां, मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यपाल के घर से दो कीमती घड़ियां, मोबाइल चोरी
विज्ञापन
Two precious watches, mobile stolen from former governor's house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राज्यपाल डॉ. केशरीनाथ त्रिपाठी के सिविल लाइंस स्थित घर से दो कीमती घड़ियां और मोबाइल चोरी हो गया। आरोप है कि चोरी घर में वाल पेपर लगाने का काम करने आए दो सगे भाइयों ने की। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया। साथ ही दो दिन के भीतर ही एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है।
घटना की रिपोर्ट पूर्व राज्यपाल के बेटे नीरज त्रिपाठी की ओर से दर्ज कराई गई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लोहिया मार्ग सिविल लाइंस के रहने वाले हैं। 10 जून को घर में वालपेपर लगवाने के लिए उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अशोक फर्निशिंग से संपर्क किया, जहां से दो कर्मचारियों को भेजा गया।
इनमें से एक का नाम मो. आबिद और दूसरा इमरान खान निवासी शमसाबाद अतरसुइया था। 15 जून को वाल पेपर लगाने के दौरान ही दोनों कमरे में अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सिंको व रॉडो की दो कीमती घड़ियां व मोबाइल फोन लेकर भाग निकले। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी और मंगलवार को आरोपी आबिद को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फरार इमरान व गिरफ्तार किया गया आबिद भाई हैं। इमरान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बाहर चले गए थे, वापस आने पर हुई जानकारी
घटना 15 जून की है और इसकी रिपोर्ट तीन जुलाई को दर्ज हुई। पुलिस का कहना है कि भुक्तभोगी की ओर से बताया गया है कि वह बाहर चले गए थे और वापस आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।