फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two months later, seven corona infected found in one day

बढ़ी चिंता : दो महीने बाद एक दिन में मिले कोरोना के सात संक्रमित

Sun, 08 May 2022 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 May 2022 11:31 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर के बाद कोरोना के मामले प्रयागराज में भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। मई माह की शुरूआत से ही इनकी संख्या में इजाफा होने लगा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 4589 लोगों का सैंपल एकत्र किया।

विज्ञापन
Two months later, seven corona infected found in one day
covid - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मई माह की शुरूआत के साथ ही हर दिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को करीब दो महीने बाद एक दिन में सबसे अधिक सात नए कोरोना संक्रमित मिले। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में विभाग के अधिकारी लोगों से कोविड 19 के लिए जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर के बाद कोरोना के मामले प्रयागराज में भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। मई माह की शुरूआत से ही इनकी संख्या में इजाफा होने लगा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कुल 4589 लोगों का सैंपल एकत्र किया। जिसमें सात नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि इसके पहले 5 मार्च को एक दिन में 19 संक्रमित मिले थे। उसके बाद से लगातार एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या सीमित रही।
विज्ञापन


इसके पहले शनिवार को जिले में एक दिन में छह कोरोना संक्रमित मिले थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी लोग जारी गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें। जिससे संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। साथ ही जिन लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव के लिए जरूरी टीका की दोनों डोज नहीं ली है, वह दोनों डोज ले। जिससे सुरक्षा कवच बन सके। उधर रविवार को कोरोना को सात मरीज ने मात देते हुए अपना होम आइसोलेशन खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed