फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two miscreants arrested for robbing a woman's bag

Prayagraj News: महिला का बैग लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested for robbing a woman's bag
अटाला में एक दिन पहले ई रिक्शा से जा रही सूफिया (32) से दिनदहाड़े बैग छीनने वाले दो बदमाश शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों करेली के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से लूटा गया बैग, मोबाइल व नकदी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन

घटना अटाला में पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम हुई थी। मेहंदौरी निवासी सूफिया ई रिक्शे से दरियाबाद स्थित मायके जा रही थी। तभी बाइकसवार दो बदमाश उससे नकदी, मोबाइल भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। जांच में घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर पुलिस को मिली। इसके बाद फुटेज के जरिए खोजबीन में जुटी पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इनमें करेली निवासी अली हुसैन उर्फ मोनू व मो. फैजी दोनों निवासी अकबरपुर पूरा मनोहरदास की बगिया शामिल हैं। खुल्दाबाद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस नीतू ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, एक लेडीज बैग, चेन, टॉप्स, नथनी व 1350 रुपये नकद बरामद हुए हैं। दोनों पर अलग-अलग थानों में आठ मुकदमों की जानकारी मिली है जो लूट के हैं। बरामद दो मोबाइल के बारे में दोनों ने बताया कि उन्होंने इसे हाल ही में छीना था। पता लगाया जा रहा है कि घटना किस क्षेत्र की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed