फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two loko pilot dismissed

सिगनल की अनदेखी पर एनसीआर के दो लोको पायलट की रेल सेवा समाप्त

Sat, 08 Feb 2020 12:39 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
two loko pilot dismissed
demo pic - फोटो : google
इलाहाबाद मंडल के दो लोको पॉयलटों की रेल सिग्नल की अनदेखी भारी पड़ गई। मुगलसराय (दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) से मालगाड़ी लेकर आ रहे दोनों लोको पॉयलटों ने विंध्याचल के निकट सिग्नल ओवर शूट कर दिया। रेलवे ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए लोको पॉयलट अशोक कुमार सिंह यादव और असिस्टेंट लोको पॉयलट चंदन वर्मा की रेल सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों ही चालक मालगाड़ी लेकर इलाहाबाद जंक्शन की ओर आ रहे थे। इस दौरान विंध्याचल में उन्होंने सिग्नल ओवर शूट कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां सिग्नल रेड था लेकिन इसकी अनदेखी करते हुए ट्रेन सिग्नल के आगे बढ़ गई। इसकी रिपोर्ट वहां निकटतम स्टेशन के कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम को दी। पांच फरवरी को हुए इस वाकये के बाद इलाहाबाद मंडल ने दोनों को रेल सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन


दरअसल रेलवे में सिग्नल पासिंग एट डेंजर (स्पैड) के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाती है। नियम 14/02 के तहत इसमें रेल सेवा समाप्त कर दिए जाने का प्रावधान है। एनसीआर जोन में पिछले कुछ स्पैड के मामले में अब तक किसी को भी रेल सेवा में वापस नहीं लिया गया है। एडीआरएम अनुराग गुप्ता ने दोनों लोको पॉयलटों की सेवा समाप्त होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed