{"_id":"6234d68fa162b804cb10bb10","slug":"two-killed-one-seriously-injured-in-bike-collision-in-kishunganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर दो घरों की खुशियां मातम में बदली: बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर दो घरों की खुशियां मातम में बदली: बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sat, 19 Mar 2022 12:30 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:30 AM IST
सार
दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के पास ताला चौकी अंतर्गत खमपुर गांव के पास हुई। मृतक प्रवेश सरोज निवासी सिंगाठीखालसा उत्तर प्रदेश पुलिस जिला सुल्तानपुर में ड्यूटी पर तैनात था। होली पर दो घरों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के किशुनगंज इलाके में आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान प्रवेश सरोज उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र ज्ञानेंद्र सरोज निवासी ग्राम सिंठि खालसा थाना क्षेत्र कंधई के तौर पर हुई है। दूसरा मृतक अनिल कुमार गौतम उम्र 24 वर्ष पुत्र संतलाल निवासी ताला बाजार थाना क्षेत्र कंधई का ही रहने वाला है। वहीं घायल का नाम विनय पुत्र टुनटुन ताला बाजार का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों बाइक सवार की आमने-सामने टक्कर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे के पास ताला चौकी अंतर्गत खमपुर गांव के पास हुई। मृतक प्रवेश सरोज निवासी सिंगाठीखालसा उत्तर प्रदेश पुलिस जिला सुल्तानपुर में ड्यूटी पर तैनात था। होली पर दो घरों की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर कंधई कोतवाल सत्येंद्र सिंह व ताला चौकी इंचार्ज रमेश सिंह पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन