{"_id":"681c80fce8af5876a90de9bc","slug":"two-including-a-juvenile-offender-arrested-in-harassment-case-was-registered-on-monday-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सामूहिक दुष्कर्म में एक बाल अपचारी सहित दो पकड़े गए, सोमवार को दर्ज हुआ था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सामूहिक दुष्कर्म में एक बाल अपचारी सहित दो पकड़े गए, सोमवार को दर्ज हुआ था केस
Thu, 08 May 2025 03:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 May 2025 03:31 PM IST
सार
औद्योगिक क्षेत्र थाना के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा से दो मई को हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को एक बाल अपचारी सहित दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र थाना के एक गांव में कक्षा चार की छात्रा से दो मई को हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को एक बाल अपचारी सहित दो लोगों को पकड़ा है। दोनों को गोती गांव के बाहर बगिया से दबोचा गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दो मई को कक्षा चार की छात्रा किसी काम से कही जा रही थी। उसी समय रास्ते में मिली सहेली के साथ वह उसके घर चली गई। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 14 घंटे बाद उसे आधी रात को घर से कुछ दूर पर बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसकी सहेली समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने गोती गांव के बाहर बगिया से अतीक यादव और नाबालिग को पकड़ा है।
विज्ञापन