फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two feet water is filled under Shivkuti railway under pass

शिवकुटी रेलवे अंडर पास के नीचे भरा है दो फीट पानी

Mon, 29 Jun 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two feet water is filled under Shivkuti railway under pass
बारिश - फोटो : अमर उजाला
जलनिकासी की व्यवस्था न होने से शिवकुटी महावीर पुरी के पास बने रेलवे अंडर पास के नीचे दो फीट पानी भर गया है। तेज बारिश में यहां नारायण आश्रम तक एक से डेढ़ फीट पानी लग जाता है। तेलियरगंज लखनऊ राजमार्ग से सलोरी तक जाने वाली यह सड़क 4.5 करोड़ की लागत से बनवाई गई थी। जलनिकासी की व्यवस्था न की गई तो यह सड़क खराब होगी। लोगों को दिक्कत भी होगी।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह मामला स्थानीय पार्षद और सदस्य कमलेश तिवारी ने जोरदारी से उठाया। उन्होंने महापौर, नगर आयुक्त और चीफ इंजीनियर से अनुरोध किया कि अंडर पास के नीचे जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाए, अन्यथा करोड़ों की लागत से बनाई गई सड़क खराब होगी, लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन


लखनऊ राजमार्ग तेलियरगंज मोड़ से शुरू यह सड़क, रेलवे अंडर पास महावीर पुरी कॉलोनी, शिवकुटी, नारायण आश्रम, अपट्रान चौराहा, गोविंदपुर, कैलाशपुरी, सलोरी सादियाबाद तक जाती है। रेलवे अंडर पास के नीचे हल्की बारिश में भी पानी लग जाता है। रविवार भोर में हुई बारिश के बाद यहां देर रात तक दो फीट पानी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद के मुताबिक इस रास्ते से प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा लोगों का आना जाना है। लोग मजबूरी में गंदा पानी पार कर आगे बढ़ते हैं। आए दिन जलभराव के कारण दुर्घटनाएं भी होती हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने चीफ इंजीनियर सतीश कुमार को मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया है।

इन स्थानों पर भी होता है जलभराव

बारिश के मौसम में निरंजन डॉट पुल, मेडिकल चौराहे पर आरओबी छोर, लाउदर रोड, टैगौर टाउन, जार्जटाउन पीसी बनर्जी मार्ग, अलोपीबाग एफसीआई गोदाम समेत अल्लापुर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थायी समस्या है। जरा सी बारिश या नाला, सीवर ओवरफ्लो होने पर जलभराव से लोगों की फजीहत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed