फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two factions clashed near the Civil Lines police station fiercely beaten up

प्रयागराज : सिविल लाइंस थाने के पास दो गुट भिड़े, जमकर मारपीट, फोर्स आने के पहले दरोगा को धक्का देकर भागे

Sun, 25 Sep 2022 02:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 02:07 AM IST
सार

घटना रात करीब 11 बजे की है। पत्थर गिरजाघर के पास सफारी और फार्च्यूनर सवार युवकों के दो गुट नशे में धुत होकर किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। पहले उनमें गालीगलौच और फिर मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
Two factions clashed near the Civil Lines police station fiercely beaten up
पिटाई - फोटो : Demo Pic

विस्तार

सिविल लाइंस थाने से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात जमकर हंगामा हुआ। यहां सफारी और फार्च्यूनर कार सवार युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। नशे में धुत युवकों ने एक .दूसरे को जमकर पीटा। इस दौरान बीचबचाव को पहुंचे दरोगा को धक्का देकर आरोपी निकल भागने।

विज्ञापन



घटना रात करीब 11 बजे की है। पत्थर गिरजाघर के पास सफारी और फार्च्यूनर सवार युवकों के दो गुट नशे में धुत होकर किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। पहले उनमें गालीगलौच और फिर मारपीट शुरू हो गई। शोरगुल मचा तो धरना स्थल चौकी पर मौजूद एसआई अमित कुमार सिंह पहुंचे और बीचबचाव की कोशिश की। दरोगा ने उस समय तो विवाद शांत करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद दोनों गुट फिर आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद फिर उनमें मारपीट होने लगी। दरोगा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी तो सिविल लाइंस थाने से फोर्स आई, लेकिन उससे पहले ही हमलावर दोनों गुट मौके से भाग चुके थे। कुछ देर बाद थाने की फार्स के साथ ही मोबाइल टीमें भी आ गई। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मौके पर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। फोर्स पहुंची तो पता चला कि दोनों पक्ष आपस में परिचित हैं। समझाने पर शांत होकर दोनों पक्ष वहां से चले गए।


दरोगा ने सुनाई खरी-खोटी, चुपचाप निकल गए नाइट अफसर
इस प्रकरण में एक खास बात यह रही कि फोर्स के देरी से मौके पर पहुंचने को लेकर दरोगा काफी आक्रोशित दिखा। उसने मौके पर पहुंचे नाइट अफसर को खरी-खोटी भी सुनाई। नाइट अफसर ने जब उससे कार्रवाई के बाबत पूछा तो दरोगा ने कहा कि वह अकेला आखिर क्या करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed