फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two died from dengue in Daranganj, many victims admitted in hospital

दारागंज में डेंगू से दो की मौत, कई पीड़ित अस्पताल में भर्ती

Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Oct 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two died from dengue in Daranganj, many victims admitted in hospital
dengue
दारागंज के बख्शी खुर्द मोहल्ले में डेंगू का प्रकोप है। एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई पीड़ितों को गंभीर हालत में निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गंदगी और मच्छरों की भरमार से परेशान लोगों के साथ स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। लोगों की मांग है कि डेंगू पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही क्षेत्र में सफाई और कीटनाशक का छिड़काव कराया जाए। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों का हाल लिया।
विज्ञापन


बख्शी खुर्द इलाके में गंदगी के कारण मच्छरों की भरमार है। नालियां चोक हैं और दिन में भी लोगों को मच्छर चैन से बैठने नहीं दे रहे हैं। कई लोग वायरल फीवर से परेशान हैं। इनमें कई को रक्त परीक्षण के बाद डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि निजी अस्पतालों में की गई। इन्हीं डेंगू पीड़ितों में शशि यादव पत्नी रविभूषण यादव और 12 वर्षीय प्रियांशु चौधरी पुत्र प्रदीप चौधरी की क्रमश: 24 और 26 अक्तूबर को मौत हो गई। प्रियांशु को गंभीर हालत में एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसका दम टूट गया। यशलोक हॉस्पिटल में भर्ती उसकी मां प्रीति चौधरी भी डेंगू से पीड़ित हैं। इसी तरह आलोक सचान की पुत्री स्वाति सचान समेत कई पीड़ितों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


प्रियांशु समेत महिला की मौत से नाराज निवर्तमान पार्षद शिवसेवक सिंह, रमेश यादव, उमेश चंद्र यादव, शिवा त्रिपाठी, अनुराधा, सुबोध, जितेंद्र, महेंद्र समेत बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से सफाई के साथ कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की गई। नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि सफाई आदि मांगें नहीं मानी गईं तो धरना प्रदर्शन करना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. एएन मिश्रा को टीम के साथ मौके पर भेजा। वहां डॉक्टरों ने पीड़ित परिवारों से हाल लिया। जिला मलेरिया अधिकारी को एंटी लार्वा छिड़काव कराने को कहा गया है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिन लोगों की डेंगू से मौत होने की बात कही जा रही उनका एलाइजा टेस्ट मेडिकल कॉलेज में नहीं कराया गया। पीड़ित मरीजों को डेंगू सस्पेक्टेड मानते हुए जांच और उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed