{"_id":"5ddecf7e8ebc3e54c76eb0fc","slug":"two-dead-in-road-accident-at-phulpur-in-prayagraj-allahabad-news-ald2613721130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन
फूलपुर के सरैयामोढ़ स्थित घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : PHOOLPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों में युवक प्रतापगढ़ का महिला फूलपुर के लतीफपुर गांव की निवासी
कोतवाली क्षेत्र के सरैयामोढ़ पर बुधवार दोपहर बाद हुआ हादसा, मचा कोहराम
फूलपुर। ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे तेजरफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल न भेजकर सीधे एसआरएन भेज दिया। बुधवार दोपहर बाद हुई इस घटना से काफी देकर तक प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लतीफपुर गांव की रहने वाली श्रीमती आरती बिन्द (30) का पति राजबलि इंदौर में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने पत्नी के खाते में रुपये भेजे थे। बुधवार दोपहर आरती अपने रिश्तेदार उमाशंकर बिन्द निवासी मिझिउरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ बाइक से रुपये निकालने बैंक जा रही थी। करीब एक बजे वह फूलपुर के इफको पुलिस चौकी क्षेत्र में सरैयामोढ़ के पास पहुंची थी कि ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर सहसों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को प्राइवेट वाहन की मदद से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेज दिया।