Prayagraj : सांड़ के दौड़ाने पर भागते समय कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में मचा कोहराम
थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में कुएं में गिरने से दाे चचेरी बहनाें की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के अभईपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध हाल में कुएं में गिरने से दाे चचेरी बहनाें की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सांड़ के दौड़ाने पर दोनों दहशत में कुएं में जा गिरीं। अभईपुर निवासी राम बहादुर यादव और मानिकचंद यादव सगे भाई हैं। राम बहादुर की बेटी दीपा(14) और मानिक चंद की बेटी खुशबू (16) साल की थी।
बुधवार शाम दोनों संदिग्ध हाल में कुएं में गिर गईं। कीचड़ होने से दोनों मिट्टी में ध्ंस गईं और जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे तभी किसी ने सूचना दी तो पुलिस पहुंच गई। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं।
थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि दोनों शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांड़ ने दौड़ा लिया। दहशत में दोनों कुएं में गिर गईं जिससे उनकी मौत हो गई। डीसीपी गंगानगर अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।