फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two convicts acquitted in 24-year-old murder case; dispute arose over demand for repayment of money.

High Court : 24 साल पुराने हत्याकांड में दो दोषी बरी, पैसा वापस मांगने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 16 Jul 2026 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा रद्द करते हुए दो दोषियों को बरी कर दिया।

विज्ञापन
Two convicts acquitted in 24-year-old murder case; dispute arose over demand for repayment of money.
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा रद्द करते हुए दो दोषियों को बरी कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने धनुषधारी सिंह और यशवंत सिंह की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


मामला बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार 13 मार्च 2008 को बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देने जा रहे वेद प्रकाश सिंह की बोलेरो से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि बाइक खरीदने के लिए दिए गए 25 हजार रुपये वापस मांगने को लेकर हुए विवाद की रंजिश में अंकुर सिंह उर्फ शेरू सिंह ने अपने साथियों धनुषधारी सिंह, यशवंत सिंह साथ मिलकर हत्या की।
विज्ञापन


ट्रायल कोर्ट ने अंकुर सिंह, धनुषधारी सिंह और यशवंत सिंह को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अपील लंबित रहने के दौरान अंकुर सिंह की मृत्यु हो गई। इससे उसके विरुद्ध अपील समाप्त हो गई। कोर्ट ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के ऊपर बोलेरो चढ़ाए जाने या टायर के निशान जैसी कोई चिकित्सीय पुष्टि नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और चिकित्सीय साक्ष्यों में गंभीर विरोधाभास पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed