फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two children died due to drowning in the Ganges, two survived, the children had gone to take bath without bein

प्रयागराज : गंगा में डूबने से दो बच्चों की मौत, दो को बचाया गया, घर से बिना बताए नहाने गए थे बच्चे

Sat, 10 Jun 2023 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 09:52 PM IST
सार

फाफामऊ बाईपास के पास रहने वाले गुड्डू काम के सिलसिले में शहर से बाहर रहते हैं। यहां उनकी पत्नी शाहजहां बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार की शाम गुड्डू का आठ साल का बेटा अल्तमस मां को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in the Ganges, two survived, the children had gone to take bath without bein
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फाफामऊ घाट के पास शनिवार की शाम गंगा स्नान के लिए गए चार बच्चे डूबने लगे। तैराकों ने दो को तो बचा लिया लेकिन दो बच्चों को नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों ने जब तक उन्हें निकाला उनकी सांसें थम चुकी थी। चारों बच्चे घर वालों से बिना बताए गंगा स्नान के लिए चले गए थे।

विज्ञापन


फाफामऊ बाईपास के पास रहने वाले गुड्डू काम के सिलसिले में शहर से बाहर रहते हैं। यहां उनकी पत्नी शाहजहां बच्चों के साथ रहती हैं। शनिवार की शाम गुड्डू का आठ साल का बेटा अल्तमस मां को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ खेलने चला गया। वहीं से चार दोस्त गंगा में नहाने के लिए चल दिए। अल्तमस के साथ विक्रम का बेटा मुद्दू (10), गप्पू सोनी का बेटा आशीष (15) और देवल (12) भी था। चारों फाफामऊ घाट से नहाने के लिए नदी में उतरे। आगे बढ़ते बढ़ते यकायक गहरे पानी की चपेट में आकर डूबने लगे।

विज्ञापन

वहां मौजूद तैराकों ने तुरंत छलांग लगा दी। देवल और आशीष को बाहर निकाल लिया गया लेकिन अल्तमस और मुद्दू गहरे पानी में गुम हो गए। दो बच्चों के डूबने की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को भी उतारा गया। कुछ देर बाद अल्तमस और मुद्दू मिल गए। लोग दोनों बच्चों को लेकर तुरंत अस्पताल की ओर भागे। डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

अल्तमस की मौत की खबर सुनकर उसकी मां शाहजहां बेसुध हो गई। मुद्दू के परिवार वाले भी शव से लिपटकर रो रहे थे। दोनों के घर वालों को यह पता भी नहीं था कि वे नहाने गए हैं। थानाध्यक्ष शिवकुटी ने बताया कि दोनों बच्चों के परिवार वाले पोस्टमार्टम नहीं चाह रहे हैं। अधिकारियों से बात की जा रही है। अगर अनुमति मिली तो दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed