फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   two chain snatchers arrested in naini with stolen bike

नैनी में फिर दबोचे गए चोरी की बाइक संग दो चेन स्नेचर 

Mon, 09 Nov 2020 08:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Nov 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
two chain snatchers arrested in naini with stolen bike
arrested - फोटो : सोशल मीडिया
इलाकाई पुलिस ने सोमवार को बाइक सवार दो चेन स्नेचर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी की एक स्प्लेंडर बाइक व स्कूटी तथा 5500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने चारों अपराधियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नैनी जीतेंद्र सिंह ने बताया कि इंदलपुर पावर हाउस, एग्रीकल्चर के समीप से सोमवार को दो चेन स्नेचरों यशवंत कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी मुंडीचक, नैनी व बबलू पाल पुत्र सालिक राम पाल निवासी डांडी, नैनी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास जामा तलाशी के दौरान 5500 रुपए नकद व चोरी की बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि 27 अक्तूबर को उन दोनों बसंत बिहार कालोनी, महेवा पूरब पट्टी से बाइक चोरी की थी। उसके बाद उसी से वह दोनों छिनैती करते थे। उनके खिलाफ नैनी कोतवाली में ही लूट छिनैती समेत  कुल चार आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में एडीए के पाठक मार्केट के पास से पुलिस ने दो शातिर चोरों असगर शेख पुत्र सुद्दीन शेख निवासी लाल कालोनी, हनुमान मंदिर के सामने, करेली व रिषभ श्रीवास्तव पुत्र दिलीप श्रीवास्तव निवासी एडीए कालोनी, नैनी हैं। उनके पास से चोरी की एक बिना नंबर की प्लेजर स्कूटी काले रंग की बरामद की गई है। फिलहाल इन दोनों काकोई आपराधिक रिकार्ड पुलिस को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed