{"_id":"5e8cb4eb8ebc3e78c27fa07a","slug":"two-bikes-clashed-face-to-face-in-prayagraj-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज मे दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज मे दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, दो की जान गई
Tue, 07 Apr 2020 10:44 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के औंता चौराहे के पास मंगलवार सुबह आमने-सामने दो बाइकों में हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीआरवी के जवान तत्काल रामनगर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे शहर रेफर कर दिया। हादसे से दो परिवारों में कोहराम मच गया।
मेजा के अंतरैला गांव का आकाश कुमार (24) बाइक से अपने रिश्तेदार अजीत कुमार (23) निवासी बकचूंदा के साथ मंगलवार सुबह एक रिश्ते में मिश्रपुर जा रहा था। वह जैसे ही औंता चौराहे के आगे पहुंचा वैसे ही सिरसा की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराया। दूसरी बाइक पर योगेश मौर्या (28) निवासी दोबार बसेरा लालगंज (मिर्जापुर) सवार था। दोनों बाइकों में इतनी तेज टक्कर हुई कि आकाश और योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आकाश की बाइक पर पीछे बैठा बकचूंदा गांव का अजीत दूर छिटक कर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अजीत को मौके पर पहुंचे पीआरवी के जवान रामनगर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे शहर के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर जेवनिया चौकी इंचार्ज सुशील दुबे पहुंच गए थे। हादसे की सूचना पर आकाश के परिजन बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे और बिलखने लगे। वहीं योगेश मौर्या मिर्जापुर जनपद का था तो उसके परिजन कुछ देर में पहुंच सके। आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल रहा। दुर्घटना के समय सड़क के किनारे खड़े कुछ लोगों का कहना है कि सिरसा की तरफ से आ रहे बाइक सवार की लापरवाही से हादसा हुआ है।