फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two arrested including cousin of Shine City owner, caught by EOW team from Kanpur

प्रयागराज : शाइन सिटी मालिक के चचेरे भाई समेत दो गिरफ्तार, कानपुर से आई ईओडब्ल्यू टीम ने पकड़ा

Sun, 28 May 2023 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 May 2023 05:14 PM IST
सार

दोनों अभियुक्त सिविल लाइंस थाने में 2020 में दर्ज शाइन सिटी से संबंधित मामले में वांछित थे। यह मामला सोहबतियाबाग निवासी प्रकाश चंद तिवारी व 18 अन्य लोगों ने दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि राशिद नसीम, उसके भाई व सहयोगियों ने अलग-अलग तिथियों पर निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की रकम जमा कर ली और बाद में इसे हड़प लिया।

विज्ञापन
Two arrested including cousin of Shine City owner, caught by EOW team from Kanpur
फैज अहमद और शैलेंद्र पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शाइन सिटी के नाम पर 20 लाख की ठगी के मामले में सीएमडी राशिद नसीम के चचेरे भाई फैज अहमद समेत दो शनिवार को गिरफ्तार कर लिए गए। कानपुर से आई आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने एक को करेली व दूसरे को करछना से पकड़ा। इसके बाद उन्हें सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


दोनों अभियुक्त सिविल लाइंस थाने में 2020 में दर्ज शाइन सिटी से संबंधित मामले में वांछित थे। यह मामला सोहबतियाबाग निवासी प्रकाश चंद तिवारी व 18 अन्य लोगों ने दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि राशिद नसीम, उसके भाई व सहयोगियों ने अलग-अलग तिथियों पर निवेश के नाम पर एक करोड़ रुपये की रकम जमा कर ली और बाद में इसे हड़प लिया।

विज्ञापन

एफआईआर दर्ज होने के बाद अन्य के साथ ही इस प्रकरण की विवेचना भी ईओडब्ल्यू के पास चली गई थी। विवेचना के दौरान ही सीएमडी राशिद के चचेरे भाई फैज और शैलेंद्र का नाम सामने आया। इसी के बाद उनकी तलाश में ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर हेमंत कुमार अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे। फैज को शुक्रवार रात जबकि शैलेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों को सिविल लाइंस पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में फैज ने बताया कि कंपनी में उसे एडवाइजर का पद दिया गया था, जबकि शैलेंद्र कलेक्शन एजेंट था। वह क्लाइंट से रकम लेकर कंपनी को देता था, जिसके एवज में उसे मोटा कमीशन मिलता था। कंपनी के लिए काम करते हुए उसने करीब एक करोड़ की रकम जमा की थी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed