फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two APS recruitments will be completed simultaneously, Commission will soon announce the exam

UPPSC : एक साथ पूरी होंगी दो एपीएस भर्तियां, आयोग जल्द घोषित करेगा पुरानी भर्ती की परीक्षा तिथि

Mon, 30 Oct 2023 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 07:23 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आयोग वर्ष 2013 में एपीएस के 176 पदों पर भर्ती आयोजित की गई परीक्षा जल्द ही पूरी कराएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और टाइप एवं शॉर्टहैंड की परीक्षा हो चुकी है।

विज्ञापन
Two APS recruitments will be completed simultaneously, Commission will soon announce the exam
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पास अपर निजी सचिव (एपीएस) की दो भर्तियां पूरी कराने की जिम्मेदारी है। हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों को वर्ष 2013 की अधूरी पड़ी भर्ती की परीक्षा तिथि घाेषित होने का इंतजार है। वहीं, वर्ष 2023 में जारी विज्ञापन के तहत चल रही आवेदन की प्रक्रिया दो नवंबर को पूरी होने जा रही है।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद आयोग वर्ष 2013 में एपीएस के 176 पदों पर भर्ती आयोजित की गई परीक्षा जल्द ही पूरी कराएगा। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और टाइप एवं शॉर्टहैंड की परीक्षा हो चुकी है। आयोग ने बीच में ही परीक्षा निरस्त करते हुए पुन: परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया था। इसके विरोध में अभ्यर्थी न्यायालय गए थे, जहां उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन


आयोग को अब अधूरी पड़ी भर्ती पूरी कराने के लिए अंतिम चरण की कंप्यूटर ज्ञान परीक्षा करानी है। हालांकि, आयोग ने परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की है। ऐसे में अभ्यर्थियाें के मन में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं। इस भर्ती के पूरा होने के इंतजार में कई अभ्यर्थी ओवरएज हो चुके हैं तो कुछ अभ्यर्थी कोविड-19 का शिकार बन गए और उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed