फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Two accused arrested for solar panel theft panels recovered

Prayagraj News: सोलर पैनल चोरी के दो आरोपी पकड़े, पैनल बरामद

Sat, 22 Aug 2026 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 22 Aug 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for solar panel theft panels recovered
कलंदरपुर। चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी
सोरांव पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के एक मामले का पांच दिन में पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के सात सोलर पैनल और वारदात में इस्तेमाल पिकअप बरामद हुई है। बरामद पैनलों की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

बनकट गांव निवासी किसान छेदीलाल के खेत से 17 अगस्त को सोलर पंप के पैनल और अन्य उपकरण चोरी हो गए थे। इस संबंध में सोरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी सूरज पासी और मिथिलेश शर्मा को अशोक नगर तिराहे से पकड़ा। सूरज पासी हंसराजपुर दहियावा थाना होलागढ़ का निवासी है। मिथिलेश शर्मा जगापुर आनापुर थाना नवाबगंज का रहने वाला है।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सात सोलर पैनल और घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुई। आरोपी सूरज पासी के खिलाफ सोरांव और होलागढ़ थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed