{"_id":"6599074688ce00099b0d9699","slug":"two-accused-arrested-for-robbery-from-government-witness-case-registered-against-five-named-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सरकारी गवाह से लूट में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच नामजद व दो अज्ञात पर दर्ज था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सरकारी गवाह से लूट में दो आरोपी गिरफ्तार, पांच नामजद व दो अज्ञात पर दर्ज था मुकदमा
Sat, 06 Jan 2024 01:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:24 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड के शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान के सरकारी गवाह नीरज शुक्ला निवासी ग्राम भमोखर बीते 27 जून 2023 को कौंधियारा स्थित अपनी दुकान से बोलेराे से वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड के शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान के एनकाउंटर के गवाह नीरज शुक्ला से लूट मामले में कौंधियारा पुलिस और एसओजी यमुनानगर ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हाईवे के किनारे से दोनों की गिरफ्तारी की गई है। उनके पास से पुलिस ने आठ मोबाइल व बम बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड के शूटर विजय चौधरी उर्फ उस्मान के सरकारी गवाह नीरज शुक्ला निवासी ग्राम भमोखर बीते 27 जून 2023 को कौंधियारा स्थित अपनी दुकान से बोलेराे से वापस घर आ रहे थे। रात करीब 10.30 बजे विजय के भाई राकेश चौधरी, मुन्नालाल सोनकर, शिव प्रसाद, विपिन, राकेश भारतीया व दो अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर फायर कर रोकने का प्रयास किया। वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। इसके बाद हमलावर उनकी गाड़ी लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
गाड़ी में 30 मोबाइल, 10 कीपैड मोबाइल, एक टैबलेट था। नीरज के मुताबिक राकेश चौधरी के मृतक भाई विजय चौधरी उर्फ उस्मान के खिलाफ उन्होंने गवाही दी थी। प्रधान पति मुन्नालाल उनसे रंजिश रखता है। इन लोगों ने साजिश रचकर उसकी हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान अज्ञात के रूप में दर्ज मो. नायाब और मो. सैफ निवासी ग्राम पुतनहिया थाना घूरपुर का नाम प्रकाश में आया था। शुक्रवार को एसओजी यमुनानगर और कौंधियारा पुलिस ने उन्हें सड़वा नहर के पास हाईवे के किनारे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से आठ मोबाइल व आठ बम बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त नायाब के खिलाफ तीन व मो. सैफ के खिलाफ तीन मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।