फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tulsi vivah: Tulsi tied in shaligram with culmination, rang congratulations

Tulsi vivah : शालिग्राम संग परिणय सूत्र में बंधीं तुलसी, बजी बधाइयां

Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Nov 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tulsi vivah: Tulsi tied in shaligram with culmination, rang congratulations
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रबोधिनी एकादशी पर बुधवार को भगवान शालिग्राम संग भगवती तुलसी परिणय सूत्र में बंधीं। आनंद बिहारी मंदिर शाहगंज और तुलसी विवाह महोत्सव की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के तहत परंपरागत रूप से निकलने वाली बारात इस बार प्रतीकात्मक रूप से निकाली गई। बारात में पीली साड़ी पहने महिलाएं गीत-भजन गाते हुए गाजे-बाजे के साथ शामिल हुईं। कई स्थानों पर भंडारा आयोजित किया गया। मंदिरों में प्रसाद वितरण भी हुआ। 

विज्ञापन

Tulsi vivah: Tulsi tied in shaligram with culmination, rang congratulations
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बारात में फूलपुर की सांसद केसरी देवी पटेल और महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने भगवान की पूजा कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया। रात्रि में वैदिक रीति के अनुसार तुलसी विवाह कार्यक्रम संपन्न हुए। इस तरह भगवान श्री हरि: विष्णु ने शालिग्राम के रूप में अपना वचन निभाते हुए तुलसीजी का पत्नी के रूप में वरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tulsi vivah: Tulsi tied in shaligram with culmination, rang congratulations
prayagraj news - फोटो : prayagraj

देर रात एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी भी पहुंचे और तुलसी पूजन किया। बृहस्पतिवार को खिचड़ी की रस्म और भंडारे में प्रसाद वितरण होगा। मंदिर के महंत और पुजारी दिगंबर त्रिपाठी ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल के तहत 50 वर्षों से अधिक की बारात की परंपरा को प्रतीकात्मक रूप से संपन्न कराया गया। शालिग्राम-तुलसी विवाह कार्यक्रम में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर टीना माई, विनय पांडेय, ओम प्रकाश चौरसिया, गौरीशंकर, भरत, काजल, आनंद बिहारी, बृजबिहारी, श्याम त्रिपाठी, आरुणेश त्रिपाठी, योगेंद्र त्रिपाठी, बादल केसरवानी, रमेश केसरवानी, अनूप वर्मा, लल्लू मोदनवाल, अजय मोदनवाल, शरद समेत बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

विज्ञापन

Tulsi vivah: Tulsi tied in shaligram with culmination, rang congratulations
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तुलसी विवाह महोत्सव समिति मालवीय नगर की ओर से भगवान शालिग्राम की बारात पूरी सजधज के साथ निकली। बारात बाबा ताराराम संगत की परिक्रमा कर वापस गंतव्य पर पहुंची। मुख्य यजमान की भूमिका में आशीष एवं नीलू पांडेय ने पूजन-अर्चन किया। वहीं कृष्ण भगवान केसरवानी, बसंत लाल आजाद के नेतृत्व में निकली बारात में श्रद्धालुजन शामिल हुए। इस मौके पर संयोजक संतोषानंद महाराज, विमल कुमार शुक्ला, सुशील कुमार द्विवेदी, धर्मेंद केसरवानी, गीता गुप्ता,सारिका यादव, लता उपाध्याय, अजय सेठ, संगीता केसरवानी, नीलम यादव, दिनेश वैश्य आदि मौजूद रहे। 

Tulsi vivah: Tulsi tied in shaligram with culmination, rang congratulations
prayagraj news - फोटो : prayagraj

देव दीपावली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित

प्रयागराज सेवा समिति और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से हर वर्ष देव दीपावली पर होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार कोविड संक्रमण की वजह से स्थगित कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष तीर्थराज पांडेय के मुताबिक यह निर्णय बुधवार को हुई बैठक में लिया गया। इस बार 30 नवंबर को सिर्फ दीपदान और पूजन-अर्चन ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed