Tulsi Express आज से तुलसी हुई पराई, नया ठौर अयोध्या कैंट, सांसद केशरी देवी पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वर्तमान समय प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलती है, जबकि लोकमान्य तिलक से 22129 का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को होता है। नई व्यवस्था के तहत तुलसी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से उक्त दिवसों पर चलकर यहां सुबह 8:40 बजे आएगी।
विस्तार
मुंबई के लोकमान्य तिलक से आने वाली तुलसी एक्सप्रेस का सोमवार से अंतिम पड़ाव प्रयागराज जंक्शन की जगह अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन होगा। सोमवार को तुलसी प्रयागराज जंक्शन आने के बाद यहां से प्रतापगढ़ के रास्ते अयोध्या कैंट तक जाएगी। प्रयाग रेलवे स्टेशन पर सांसद केशरी देवी पटेल तुलसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दिन ट्रेन दो घंटे लेट रही। नौ बजे ट्रेन को आना था लेकिन दो घंटे विलंब से 11 बजे के बाद ट्रेन पहुंची। यहां से करीब 100 यात्री ट्रेन पर सवार हुए।
वर्तमान समय प्रयागराज से गाड़ी संख्या 22130 तुलसी एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलती है, जबकि लोकमान्य तिलक से 22129 का संचालन प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को होता है। नई व्यवस्था के तहत तुलसी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक से उक्त दिवसों पर चलकर यहां सुबह 8:40 बजे आएगी। 25 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9:05 बजे इसकी रवानगी प्रयागराज जंक्शन से होगी। सुबह 9:18-9:20 बजे प्रयाग जंक्शन, सुबह 10:12-10:14 बजे प्रतापगढ़, 10:54-10:56 बजे सुल्तानपुर एवं दोपहर 12:10 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।
सोमवार को प्रतापगढ़ में इस ट्रेन को सांसद संगम लाल गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तुलसी एक्सप्रेस के अयोध्या तक विस्तार होने के बाद पहली बार अयोध्या से चित्रकूट के लिए यात्रियों को सीधी ट्रेन मिलने जा रही है। 28 अगस्त से तुलसी एक्सप्रेस पहली बार अयोध्या से प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट के लिए रवाना होगी। अयोध्या से दोपहर 2:50 बजे चलने के बाद यह ट्रेन रात 8:55 बजे चित्रकूट पहुंच जाएगी। इसी तरह वापसी में चित्रकूट से यह सुबह 4:33 बजे चलकर दोपहर 12:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।