फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां तुझे प्रणाम : प्रयाग संगीत समित में बही सुर, लय, ताल की त्रिवेणी, देशभक्ति गीत और नृत्य ने किया रोमांचित

Sat, 12 Aug 2023 05:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Aug 2023 05:11 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन प्रयाग संगीत समित के मेहता ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी अनोखी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन
Tujhe Pranam: Triveni of Bahi Sur, Laya, Taal, patriotic song and dance enthralled at Prayag Sangeet Samiti
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत प्रयाग संगीत समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन प्रयाग संगीत समित के मेहता ऑडिटोरियम में किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी अनोखी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में बच्चों ने रोमांचक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।

अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम की थीम पर आयोजित जश्न-ए-आजादी नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता दोपहर करीब 12 बजे शुरू हो गई। प्रयाग संगीत समिति के आजाद मेहता प्रेक्षागृह में भव्य मंच पर इसकी शुरुआत हुई। इसके लिए करीब 150 बाल कलाकारों ने अपना पंजीकरण कराया। देशभक्ति गीतों पर एकल और समूहों में नृत्य प्रस्तुतियां हर किसी का ध्यान आकर्षित करती रहीं। अमर उजाला ने प्रतियोगिता के माध्यम से उभरते कलाकारों को मंच देने और उनका उत्साहवर्धन करने का प्रयास किया।

ज्योति मिश्रा ने हरिस्त्रोत्रम, वंश कुमार ने जन गण मन, अमित श्रीवास्तव वाराणसी ने बांसुरी वादन से सबका मन मोह लिया। इसी तरह प्राची केसरवानी, प्रीति यादव, उमा सिंह, आंचल ने संदेश आते हैं गीत प्रस्तुत किया। शशि त्रिपाठी और सौम्या ने है प्रीत जहां की रीत सदा गीत प्रस्तुत किया। 

Tujhe Pranam: Triveni of Bahi Sur, Laya, Taal, patriotic song and dance enthralled at Prayag Sangeet Samiti
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत प्रयाग संगीत समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इसके पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएएफ के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि प्रयाग संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार और कथक केंद्र की निदेशक उर्मिला शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अमर उजाला परिवार को धन्यवाद दिया। संचालन संजय पुरुषार्थी ने किया।

जश्न-ए-आजादी नृत्य प्रतियोगिता के हमारे सहयोगी
मुख्य प्रायोजक-गोल्डेन मेडिकल स्टोर, पॉवर्ड बाई-पान पारस कायम इलायची, एएसएम लैंड डेवलपर एंड रियल एस्टेट प्रा.लि., डीपी सिंह क्लासेज, सह प्रायोजक-तमन्ना इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, आशा अस्पताल, विनीता हॉस्पिटल।

Tujhe Pranam: Triveni of Bahi Sur, Laya, Taal, patriotic song and dance enthralled at Prayag Sangeet Samiti
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत प्रयाग संगीत समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रप्रेम की सुरमई बारिश में दिनभर भीगी संगमनगरी, थिरकन में आजादी का जश्न

राष्ट्र भावना के जोश और जज्बे के साथ शनिवार को सुर, लय और ताल के संगम में उभरती प्रतिभाओं ने खूब गोता लगाया। सुरों के नन्हें सरताजों ने अपने जादुई अंदाज से सबका दिल जीता तो युवा कलाकारों ने नृत्य और गायन से धमाल मचाया।

मौका था स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला के तहत जश्न-ए-आजादी नृत्य व गायन प्रतियोगिता का। प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में दिन के 11:30 बजे मुख्य अतिथि व रैपिड एक्शन फोर्स 101वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम, डिप्टी कमांडेंट बीके दुबे, विशिष्ट अतिथि व प्रयाग संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार, कथक केंद्र की निदेशक उर्मिला शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर संगीत प्रतियोगिता का आगाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tujhe Pranam: Triveni of Bahi Sur, Laya, Taal, patriotic song and dance enthralled at Prayag Sangeet Samiti
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत प्रयाग संगीत समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद नन्हें कलाकार वंश कुमार के राष्ट्रगान से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। तिरंगे से रंगे नन्हें और युवा कलाकार हर किसी का ध्यान खींच रहे थे। किसी के हाथ में ध्वज था तो कोई तिरंगे के रंग वाले परिधानों में सज धज कर पहुंचा। वाराणसी से आए युवा कलाकार अमित कुमार श्रीवास्तव ने बांसुरी पर देशभक्ति धुन बजाकर खूब तालियां बटोरीं।

विज्ञापन
Tujhe Pranam: Triveni of Bahi Sur, Laya, Taal, patriotic song and dance enthralled at Prayag Sangeet Samiti
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत प्रयाग संगीत समिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

प्राची केसरवानी, प्रीति यादव, उमा सिंह, आंचल ने संदेशे आते हैं... के बोल पर समूह गायन किया। शिवानी पांडेय ने घर मोरे परदेशिया... के बोल पर नृत्य से मन मोहा। शशि त्रिपाठी ने अपनी पुत्री सौम्या त्रिपाठी के साथ समूह गायन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 180 प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। संचालन जाने माने उद्घोषक संजय पुरुषार्थी ने किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed