फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TTE on Prayagraj and Shram Shakti Express equipped with body-worn cameras; a Railway initiative for transparen

Railway News : प्रयागराज व श्रमशक्ति एक्सप्रेस में बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस हुए टीटीई, पारदर्शिता के लिए रेलवे

Sat, 25 Jul 2026 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और टिकट चेकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक अनोखी शुरुआत की है। अब ट्रेनों में टिकट जांच करने वाले कर्मचारी (टीटीई) ड्यूटी के दौरान अपनी वर्दी पर बॉडी वॉर्न कैमरा पहनकर चलेंगे।

विज्ञापन
TTE on Prayagraj and Shram Shakti Express equipped with body-worn cameras; a Railway initiative for transparen
बॉडी वार्न कैमरे से लैस हुए प्रयागराज एक्सप्रेस के टीटीई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और टिकट चेकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक अनोखी शुरुआत की है। अब ट्रेनों में टिकट जांच करने वाले कर्मचारी (टीटीई) ड्यूटी के दौरान अपनी वर्दी पर बॉडी वॉर्न कैमरा पहनकर चलेंगे। शुक्रवार की रात प्रयागराज एक्सप्रेस और श्रमशक्ति एक्सप्रेस से इस विशेष पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर दिया गया।

विज्ञापन


इन अत्याधुनिक कैमरों में एचडी वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ नाइट विजन की सुविधा है। इससे रात के अंधेरे में भी गतिविधियां स्पष्ट रिकॉर्ड हो सकेंगी। यह पूरी प्रणाली टैंपर-प्रूफ है, यानी इसके डेटा या फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। अक्सर सफर के दौरान यात्रियों और चेकिंग स्टाफ के बीच होने वाले विवादों और दुर्व्यवहार की शिकायतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कैमरे की फुटेज एक निष्पक्ष डिजिटल साक्ष्य के रूप में काम करेगी, जिससे फर्जी शिकायतों पर लगाम लगेगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक, इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद आने वाले समय में मंडल की अन्य ट्रेनों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। कहा कि अभी 30 बॉडी वाॅर्न कैमरे खरीदे गए हैं। बता दें पिछले वर्ष लगे महाकुंभ के दौरान भी प्रयोग के तौर पर इन कैमरों का प्रयोग किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed