फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck trampled middle-aged in front of CO office, died on the spot

प्रयागराज : सीओ ऑफिस के सामने अधेड़ को ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान

Sat, 12 Nov 2022 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 12:35 AM IST
सार

अभी वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा थे कि तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
Truck trampled middle-aged in front of CO office, died on the spot
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

कीडगंज के बैरहना में सीओ ऑफिस के सामने अधेड़ बबलू कुशवाहा (50) को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।  बबलू मजदूरी करता था और तालाब नवल राय मोहल्ले में रहता था। उसके बेटे मिथुन ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे के करीब उसके पिता खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रहे थे। 

विज्ञापन



अभी वह सीओ ऑफिस के सामने पहुंचा थे कि तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने चालक को खदेड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन



पुलिस ने शव को मर्चरी भेजा और चालक को ट्रक समेत थाने ले आई। यहां पूछताछ में पता चला कि ट्रक राजस्थान से आ रहा था। देर रात मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ट्रक को भी सीज कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed