{"_id":"63308eb234e2233d146b2a45","slug":"truck-laden-with-foreign-liquor-overturned-taking-a-chance-people-took-away-the-boxes-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : विदेशी मदिरा से लदा ट्रक पलटा, मौका पाकर शराब की पेटियां ले उड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : विदेशी मदिरा से लदा ट्रक पलटा, मौका पाकर शराब की पेटियां ले उड़े लोग
Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:54 PM IST
सार
लखनऊ से डीसीएम ट्रक पर अंग्रेजी शराब लादकर चालक प्रयागराज जा रहा था। रविवार को तड़के गाय को बचाने के चक्कर में डीसीएम पलट गई। जिससे उस पर लदी शराब सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से शराब की सैकड़ों शीशियां टूट गईं।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रक पलटने से बिखरी शराब की पेटियां।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा ट्रक फाफामऊ के पास पलट गया। जिससे हजारों रुपये की शराब नष्ट हो गई। मौके पर पहुंचे तमाम लोग ट्रक में फंसे लोगों को बचाने के बजाय शराब लेकर भागने लगे। बड़ी मात्रा में शराब स्थानीय लोग उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
लखनऊ से डीसीएम ट्रक पर अंग्रेजी शराब लादकर चालक प्रयागराज जा रहा था। रविवार को तड़के गाय को बचाने के चक्कर में डीसीएम पलट गई। जिससे उस पर लदी शराब सड़क पर गिर गई। सड़क पर गिरने से शराब की सैकड़ों शीशियां टूट गईं। इसके अतिरिक्त कुछ शरारती तत्व शराब लेकर फरार हो गए। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तत्काल फाफामऊ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आबकारी विभाग के अनुसार लगभग 40 हजार रुपये की शराब का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन