फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Truck and Tavera head-on collision, two people died

ट्रक व टवेरा की आमने-सामने टक्कर, दो लोगों की मौत

Fri, 18 Mar 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck and Tavera head-on collision, two people died
Truck and Tavera head-on collision, two people died
ट्रक व टवेरा की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ राजमार्ग पर मुंशी ढाबा के समीप भोर में एक ट्रक और टवेरा में आमने-सामने टक्कर में टवेरा सवार महफूज निवासी फतेहुल्लहपुर थाना मानिकपुर की मौके पर मौत हो गई। उधर, गंभीर रूप से घायल फैज मोहम्मद निवासी बरई थाना कुंडा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष नवाबगंज ने बताया कि महफूज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, देर रात मृृतकों का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उनके घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed