फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Troubled by molestation, teenager commits suicide by hanging, case filed against four

प्रयागराज : छेड़खानी से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चार पर मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Aug 2023 07:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 07:18 PM IST
सार

रविवार सुबह किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि पड़ोसी गांव का युवक व उसके तीन साथी लगातार उसके साथ छेड़खानी व परेशान किया करते थे। इससे अजीज आकर उसने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर कौंधियारा संजय द्विवेदी ने बताया कि बीते माह किशोरी लापता हुई थी, जिसपर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Troubled by molestation, teenager commits suicide by hanging, case filed against four
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छेड़खानी से परेशान एक सोलह साल की किशोरी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का ली। मृतका के पिता का आरोप है कि बीते माह आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था। एक सप्ताह बाद किशोरी बरेली स्टेशन पर मिली थी। घटना कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि बीते 11 जुलाई को स्कूल जाते समय वह कही लापता हो गई थी। मामले में थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज था। 17 जुलाई को किशोरी बरेली स्टेशन से बरामद हुई। मामले में कौंधियारा पुलिस ने किशोरी का बयान भी दर्ज कराया था, लेकिन उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। लेकिन पिता का आरोप है कि घटना के बाद से पास के गांव के एक युवक व उसके साथी लगातार उसे परेशान किया करते थे और वहीं उसे यहां बरेली ले गए थे।
विज्ञापन


रविवार सुबह किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि पड़ोसी गांव का युवक व उसके तीन साथी लगातार उसके साथ छेड़खानी व परेशान किया करते थे। इससे अजीज आकर उसने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर कौंधियारा संजय द्विवेदी ने बताया कि बीते माह किशोरी लापता हुई थी, जिसपर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के बरामद होने के बाद मजिट्रेट के सामने उसका बयान कराया गया, जिसमें उसने बताया था कि परिजनों की डाट से झुब्ध होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। मृत किशोरी के पिता ने चार लोगों को प्रताड़ना का अरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिता की तहरीर पर शोएब अंसारी, अरूण पटेल, रवि शंकर यादव उर्फ कुंदन व गनेश यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद

आरोपी ने किशोरी को भेजा था मोबाइल

मृत किशोरी के पिता ने बताया कि बीते नौ अगस्त को आरोपियों ने उसे मोबाइल व अन्य सामान भेजा था। लेकिन किशोरी ने उसे लेने से मना कर दिया था। इस बाबत थाना कौंधियारा में आरोपियों की खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में इंस्पेक्टर कौंधियारा संजय द्विवेदी ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई तहरीर या शिकायत नहीं मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed