फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tribute to Umesh Pal and martyred soldiers with tearful eyes, Union Minister SP Singh Baghel arrived

प्रयागराज : नम आंखों से दी उमेश पाल व शहीद सिपाहियों को श्रद्धांजलि, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे

Sun, 25 Feb 2024 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 05:21 PM IST
सार

सुलेमसराय स्थित गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सबसे पहले जया पाल व उनकी सास शांति देवी ने दिवंगत उमेश पाल और दोनों सिपाहियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया।

विज्ञापन
Tribute to Umesh Pal and martyred soldiers with tearful eyes, Union Minister SP Singh Baghel arrived
उमेश पाल और सिपाहियों को श्रद्धांजलि देती जया पाल और शांति पाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धूमनगंज में बेरहमी से कत्ल किए गए उमेश पाल व उनके दो सुरक्षाकर्मियों संदीप निषाद व राघवेंद्र सिंह को शनिवार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। परिजनों संग बडी संख्या में लाेगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


सुलेमसराय स्थित गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सबसे पहले जया पाल व उनकी सास शांति देवी ने दिवंगत उमेश पाल और दोनों सिपाहियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। इसके बाद एक-एक कर अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि उमेश पाल ने सच्चाई की लड़ाई में अपने जीवन का बलिदान कर दिया और उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने दोनों सिपाहियों की शहादत को भी नमन किया।
विज्ञापन


दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। कार्यक्रम में दोनों शहीद सिपाहियों के परिजन भी पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, बारा विधायक वाचस्पति, महापौर गणेश केशरवानी, पूर्व मंत्री सतीश पाल, भाजपा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेेंद्र मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed