फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tribute to Swara Kokila: Everyone is heartbroken by the death of Lata Mangeshkar

स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि :  लता मंगेशकर के निधन से हर कोई मर्माहत

Sun, 06 Feb 2022 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 11:59 PM IST
सार

सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि करोड़ों भारतीयों की वह शान थी। बीटिंग द रिट्रीट में उनके द्वारा गाया गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी को शामिल किया गया।

विज्ञापन
Tribute to Swara Kokila: Everyone is heartbroken by the death of Lata Mangeshkar
Prayagraj News : लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

स्वर कोकिला कही जाने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर भाजपाइयों ने शोक जताया है। पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि लता दीदी करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसती थी। उनके निधन से हर देश वासी शोक स्तब्ध है।

विज्ञापन




सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि करोड़ों भारतीयों की वह शान थी। बीटिंग द रिट्रीट में उनके द्वारा गाया गीत ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करों कुर्बानी को शामिल किया गया। सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि वह सहज और सरल स्वभाव की थी। उनके निधन ने हर भारतीय को झकझोर दिया है।
विज्ञापन




लता मंगेशकर के निधन पर पूर्व विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पार्षद पवन श्रीवास्तव आदि ने भी दुख व्यक्त किया। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि मां सरस्वती की  विशेष कृपा पात्र लता मंगेशकर का जाना हद्रय विदारक घटना है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है। वही दूसरी ओर समया माई मंदिर में शोक सभा में लता मंगेशकर को याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां रणजीत सिंह, नीरज गुप्ता, विनोद सोनकर आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, सचिन जायसवाल, यश विक्रम त्रिपाठी आदि ने भी लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि दी।

Tribute to Swara Kokila: Everyone is heartbroken by the death of Lata Mangeshkar
Prayagraj News : लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता। - फोटो : प्रयागराज

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि
भारत रत्न लता मंगेशकर को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। काशी क्षेत्र के संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र ने कहा कि लता दीदी का जाना देश और संगीत के क्षेत्र में अपूर्णनीय क्षति है। इस अवसर पर जयवर्धन त्रिपाठी, चंद्रशेखर ओझा, अनिल केसरवानी, गौरव पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।



लता के निधन पर व्यापारियों ने जताया शोक
लता मंगेशकर के निधन पर व्यापारियों ने भी शोक जताया है। कोठा पार्चा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारत ने संगीत की दुनिया का नायाब हीरा खो दिया। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने कहा कि उनकेे जैसी शख्सियत अब इस धरती पर शायद ही आए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष योगेश गोयल ने कहा कि  देश ने अपनी एक विभूति खो दी है। उधर व्यापार नेता लालू मित्तल, मोहम्मद कादिर, सुशील खरबंदा,  पल्लवी अरोरा, नवीन अग्रवाल आदि ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

संस्कार भारती ने कहा, अपूरणीय क्षति
संस्कार भारती के माघ मेला शिविर में जुटे कलाकारों के बीच संरक्षिका कल्पना सहाय ने कहा, यह संगीत जगत की ऐेसी क्षति है, जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। सभा में मौजूद अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र विश्वबंधु,प्रो.असीम मुखर्जी, आलोक रस्तोगी, अभिलाष नारायण, डॉ.प्रदीप भटनागर, रवींद्र कुशवाहा, पंकज गौड़ आदि ने दो मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।




संगीत जगत नहीं भूल सकता योगदान
अखिल भारतीय  संस्था प्रयाग संगीत समिति की सभा में वक्ताओं ने कहा, सुर कोकिला भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर रहीं, संगीत के लिए उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है। सचिव अरुण कुमार ने कहा, लता जी  के निधन से संपूर्ण संगीत प्रेमी स्तब्ध हैं। शोक व्यक्त करने वालों में संयुक्त सचिव  हरिओम श्रीवास्तव,  निदेशक देवेंद्र सिंह,रजिस्टार प्रदीप कुमार, उमा दीक्षित आदि शामिल थीं।



संगम पर वैदिक मंत्रों के बीच नमन
माघ मेला क्षेत्र में प्रयागराज सेवा समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा,संगम तट पर मां गंगा से कामना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। शिविर में वैदिक मंत्रों के बीच महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा पांडेय, राकेश,शिव शंकर, विवेक शुक्ला, प्रभुराज पाण्डेय, कात्यायनी, आकाश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।



सुभाष चौक पर दी गई श्रद्धांजलि
सिविल लाइंस के सुभाष चौक पर जुटे कांग्रेसियों के साथ पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed