फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trial begins on Education Service Selection Commission's requisition portal, portal expected to be launched in

UPESSC : शिक्षा सेवा चयन आयोग के अधियाचन पोर्टल पर ट्रायल शुरू, दिसंबर में पोर्टल शुरू हो जाने की उम्मीद

Mon, 01 Dec 2025 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 05:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार हो गया है। एनआईसी की ओर से पोर्टल आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग एवं उच्च शिक्षा निदेशालय में इसका ट्रायल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Trial begins on Education Service Selection Commission's requisition portal, portal expected to be launched in
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधियाचन पोर्टल तैयार हो गया है। एनआईसी की ओर से पोर्टल आयोग को उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग एवं उच्च शिक्षा निदेशालय में इसका ट्रायल शुरू हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर में ही पोर्टल के शुरू होने की उम्मीद है। आयोग की भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटे प्रतियोगियों के लिए आने वाले महीने काफी महत्वपूर्ण और उम्मीदों से भरे हैं। दिसंबर या जनवरी में आयोग की ओर से पहला विज्ञापन आने की उम्मीद है। आयोग ने पोर्टल के माध्यम से ही अधियाचन लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ट्रायल के दौरान आने वाली समस्याओं से एनआईसी को अवगत कराया जाएगा और सुधार के बाद पोर्टल पर अधियाचन लिए जाएंगे। सचिव ने कहा कि दिसंबर में प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से टीजीटी, पीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य के 23 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 22,000 से अधिक पद तो टीजीटी, पीजीटी के हैं। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से भी 1250 पदों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 10 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। दिसंबर में ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति के आसार हैं। इसके बाद पुरानी भर्तियों की परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। साथ ही नई भर्तियों के विज्ञापन आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed