फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Travelers to India will get food made in Prayagraj

प्रयागराज में बना खाना मिलेगा वंदे भारत के यात्रियों को

Thu, 26 Sep 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Travelers to India will get food made in Prayagraj
Travelers to India will get food made in Prayagraj
प्रयागराज में बना खाना मिलेगा वंदे भारत के यात्रियों को
विज्ञापन

0 जंक्शन स्थित आईआरसीटीसी के बेस किचन में तैयार होगा भोजन
0 वर्तमान समय कानपुर के एक होटल में तैयार भोजन दिया जा रहा यात्रियों को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को अब प्रयागराज में बना खाना ही उपलब्ध होगा। इस ट्रेन में अभी निजी फर्म द्वारा आईआरसीटीसी के सहयोग से कानपुर में दोनों ओर से यात्रियों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। अब आईआरसीटीसी ने इलाहाबाद जंक्शन स्थित बेस किचन में ही वंदे भारत में यात्रियों को दिए जाने वाले खाने को बनवाने की तैयारी की है।

फरवरी 2019 में ही वंदे भारत का संचालन शुरू हुआ है। इसके संचालन के बाद से ही इसमें कानपुर और इलाहाबाद जंक्शन से आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत होटल एवं रेस्टोरेंट में निर्मित भोजन ही यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। खाने की गुणवत्ता की शिकायत को लेकर बीच में इलाहाबाद जंक्शन से इसमें खाने की सप्लाई बंद कर दी गई। ऐसे में दोनों ओर से इस ट्रेन में यात्रियों को कानपुर में ही अधिकृत एक होटल में बना खाना यात्रियों को दिए जाने लगा। अब आईआरसीटीसी ने रेस्टोरेंट की बजाय खुद के बेस किचन में बना खाना वंदे भारत के यात्रियों को उपलब्ध कराने की तैयारी की है। इलाहाबाद जंक्शन स्थित बेस किचन में बना भोजन वर्तमान समय मुंबई दुरंतो के यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तर्ज पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों को भी रेलवे भोजन उपलब्ध कराएगा। इस बारे में आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव का कहना है कि तैयारी की जा रही है जंक्शन स्थित बेस किचन में ही वंदे भारत एक्सप्रेस के यात्रियों का भोजन बनवाया जाए। यहां बेस किचन का संचालन आरके फूड द्वारा किया जा रहा है। जल्द ही वंदे भारत का भोजन इसी बेस किचन में बनाया जाएगा। यहां सीसीटीवी कैमरे से भोजन निर्माण की प्रक्रिया लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से भी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed