{"_id":"5e4ee81b8ebc3ef2d539d476","slug":"travel-from-prayagraj-to-haldwani-is-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से हल्द्वानी का सफर हुआ कूल-कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से हल्द्वानी का सफर हुआ कूल-कूल
Fri, 21 Feb 2020 01:42 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज से उत्तराखंड के हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों का सफर अब कूल-कूल होगा। रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने प्रयागराज से हल्द्वानी के बीच एसी जनरथ सेवा शुरू कर दी है। प्रयोग के तौर पर इस बस दो दिन चलाया भी गया। अब रोडवेज ने इसकी समय सारिणी कर इसे नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा रोडवेज ने अयोध्या एवं दिल्ली के लिए भी दो एसी जनरथ बस शुरू की है।
पिछले दिनों ही रोडवेज मुख्यालय से दस एसी जनरथ बसें प्रयागराज परिक्षेत्र को आवंटित की गई। इन बसों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोडवेज ने उनका संचालन शुरू कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से प्रयागराज-हल्द्वानी बस सेवा है। हल्द्वानी के लिए प्रयागराज से पहली बार एसी बस सेवा शुरू की गई है। इसकी रवानगी का समय शाम चार बजे सिविल लाइंस बस स्टेशन से निर्धारित किया गया है। जो कानपुर, फर्रुखाबाद, बरेली के रास्ते अगले दिन सुबह आठ बजे हल्द्वानी पहुंच जाएगी।
प्रयागराज से कानपुर के लिए इस बस में किराया 379 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि बरेली का 820 और हल्द्वानी का किराया 1004 रुपये है। हल्द्वानी से भी यह बस शाम चार बजे चलकर सुबह आठ बजे प्रयागराज आ जाएगी। इसका संचालन नियमित रूप से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली, वाराणसी और अयोध्या के लिए भी दो-दो एसी जनरथ बस शुरू की गई है। दो बसें प्रतापगढ़ को दी गई है। प्रतापगढ़ से एक बस का संचालन आगरा के लिए शुरू कर दिया गया हे। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने इसकी पुष्टि की है।