{"_id":"6797f1c498c45fadae008c0b","slug":"travel-free-in-shuttle-buses-from-today-will-operate-on-13-routes-allahabad-news-c-3-1-ald1024-549625-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आज से शटल बसों में करें मुफ्त सफर, 13 रूटों पर होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आज से शटल बसों में करें मुफ्त सफर, 13 रूटों पर होगा संचालन
विज्ञापन
महाकुंभ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर यूपी रोडवेज और नगरीय परिवहन सेवा के तहत चल रहीं शटल बसों में 30 जनवरी तक श्रद्धालु मुफ्त सफर कर सकेंगे। इन बसों का संचालन 28 से 30 जनवरी तक 13 रूटों पर होगा। इस दौरान इसमें सफर करने वाले किसी भी यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा।
शहर में शटल बसों का आगमन भारत स्काउट-गाइड, हिंदू हॉस्टल चौराहा, लेप्रोसी चौराहे तक होगा। इस दौरान 45-45 शटल बसें प्रयागराज जंक्शन और प्रयाग स्टेशन के पास रिजर्व में रखी जाएंगी। वहीं, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ 40 और प्लेटफार्म नंबर छह की ओर 30 शटल बसों का प्रबंध किया गया है।
इसके अलावा 80 बसें डीएफसी मैदान पर आरक्षित रखी गई हैं। यूपी रोडवेज ने अगले तीन दिन प्रदेश के सभी शहरों के लिए बसें चलाने की तैयारी की है। यहां सभी रीजन की बसें पहुंच भी चुकी हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि कानपुर, झांसी, आगरा, फतेहपुर, कौशाम्बी रूट से आने वाले यात्री नेहरू पार्क से शटल बसों पर बैठ सकेंगे।
अयोध्या, लखनऊ, बरेली, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ की ओर से यात्रा कर प्रयागराज आ रहे यात्री बेला कछार में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन से इन बसों में सफर कर सकेंगे। इसी तरह मिर्जापुर, रीवा, बांदा, चित्रकूट, विंध्याचल से आने वाले यात्री शटल बसों से लेप्रोसी चौराहे तक आ सकेंगे।
-- -- -- --
शटल बसें कहां से कहां तक चलेंगी
हबूसा मोड़- अंदावा
फूलपुर- अंदावा
सरस्वती हाईटेक सिटी- लेप्रोसी
धनुहा ग्राम- लेप्रोसी
गोहनिया- लेप्रोसी
चाकघाट- लेप्रोसी
बेेला कछार- भारत स्काउट-गाइड
शिवगढ़- भारत स्काउट-गाइड
नवाबगंज- भारत स्काउट-गाइड
नेहरू पार्क- हिंदू हॉस्टल
पूरामुफ्ती- हिंदू हॉस्टल
एयरपोर्ट- हिंदू हॉस्टल