फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trapped in a pickup and dragged a hundred meters, young man dies

Prayagraj News: पिकअप में फंसकर सौ मीटर घिसटा, युवक की मौत

Sun, 06 Oct 2024 05:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Trapped in a pickup and dragged a hundred meters, young man dies
नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से युवक की मौत एक घायल।
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक पिकअप लोडर वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें फंसकर बाइक सहित एक युवक सौ मीटर तक घिसटता रहा। हादसे में दोनों युवक नवाजे अली और मतलूब निवासी तेजा मेहतरपुर फरीदपुर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली भिजवाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही 36 वर्षीय नवाजे अली की मौत हो गई।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मरम्मत कार्य के चलते कई दिनों से एक तरफ की लेन को बंद कराकर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी वजह से दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन एक ही सड़क से किया जा रहा है। शनिवार दोपहर फरीदपुर से टिसुआ बाइक पर जा रहे दो लोगों के शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप लोडर गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में दोनों आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरेली अस्पताल भिजवाया, जहां नवाजे अली को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी प्राप्त होने पर पहुंचे युवक के परिजनों ने बताया कि वह लोग बाइक से टिसुआ के गांव में रिश्तेदार के यहां किसी कार्य से आए थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने रोका, चालक फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लोडर वाहन के साथ भागने लगा, जिसमें बाइक फंस गई। करीब सौ मीटर तक लोडर वाहन में घिसटती हुई चली गई। टिसुआ चौराहे पर स्थानीय लोगों ने लोडर को पकड़ लिया। हालांकि चालक फरार हो गया। पिकअप में भैंसें लदी हुई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

टक्कर मारने वाले वाहन को थाने में लाया गया है। परिजनों के द्वारा तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
- संतोष कुमार, इंस्पेक्टर

नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से युवक की मौत एक घायल।

नेशनल हाईवे पर पिकअप की टक्कर से युवक की मौत एक घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed