{"_id":"66a75a6ca5b789524004fb8a","slug":"transport-minister-dayashankar-singh-seized-the-bus-stopped-the-double-decker-bus-near-soraon-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Action : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस को किया सीज, भदोही जाते समय सोरांव के पास डबल डेकर बस को रोकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Action : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बस को किया सीज, भदोही जाते समय सोरांव के पास डबल डेकर बस को रोकवाया
Mon, 29 Jul 2024 02:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jul 2024 02:31 PM IST
सार
होलागढ़ के राम कुमार शुक्ल इंटर कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रास्ते में शक के आधार पर एक बस को रोकवा कर जांच की। इसके बाद उसे सीज कर दिया। परिवहन मंत्री शाम करीब चार बजे वह ज्ञानपुर के लिए निकले।
विज्ञापन
बस का निरीक्षण करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होलागढ़ के राम कुमार शुक्ल इंटर कॉलेज के समारोह में शामिल होने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रास्ते में शक के आधार पर एक बस को रोकवा कर जांच की। इसके बाद उसे सीज कर दिया। परिवहन मंत्री शाम करीब चार बजे वह ज्ञानपुर के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में सोरांव के पास एक डबल डेकर बस को झुकी हुई देखकर उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने मौके पर बस को रोका।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि बस का पिछला बायां टायर फटा हुआ था और चेचिस झुकी हुई थी। इसके अलावा बस का बैलून भी फट चुका था। बस दिल्ली से बिहार औरंगाबाद जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि बस 55 सीटर थी और उसमें 45 यात्री सवार थे। बस में काफी फल लदा हुआ था।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर धीरे-धीरे बस चलाते हुए परिचित की पेट्रोल टंकी ढूंढ रहा था। मंत्री ने यात्रियों के जीवन के साथ खिलवाड़ की बात सामने आने पर बस को सीज कर दिया। उन्होंने को किसी और साधन से औरंगाबाद भेजने को कहा। इस दौरान उनके साथ मौजूद पीटीओ रणवीर सिंह ने यात्रियों को रोडवेज बस से रवाना करते हुए बस को हंडिया टोल के पास सीज कर दिया।
विज्ञापन