{"_id":"6a67c7f20619bf7c390ff303","slug":"transformer-burnt-out-for-a-month-villagers-facing-trouble-allahabad-news-c-417-1-gd11005-8312-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एक माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एक माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान
Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार क्षेत्र के कोरांव तहसील अंतर्गत खपटिहा गांव में 25 केवीए का बिजली ट्रांसफार्मर एक माह से अधिक समय से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत और सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीण सुनील कुमार दुबे ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद नियमानुसार ऑनलाइन शिकायत सब विद्युत केंद्र गौरा में दर्ज कराई गई है। इसके अलावा संबंधित अवर अभियंता (जेई) को भी मौखिक रूप से सूचना दी गई लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। बरसात के मौसम में बिजली न होने से गांव में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। ऐसे में जहरीले जंतुओं का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को तत्काल जला हुआ ट्रांसफार्मर बदलवाने का निर्देश देने की मांग की है।