{"_id":"5fdcfdfec64fbf3bbc33fc0c","slug":"transfer-will-be-done-on-completion-of-five-years-in-men-two-years-in-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों में पांच, महिला में दो वर्ष की सेवा पूरी होने पर होगा स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुषों में पांच, महिला में दो वर्ष की सेवा पूरी होने पर होगा स्थानांतरण
Sat, 19 Dec 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शुक्रवार को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। ऑनलाइन आवेदन से पहले सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि आवेदन में पुरुष अध्यापकों में पांच वर्ष की सेवा एवं महिला अध्यापकों में दो वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को स्थानांतरण का लाभ दिया जाएगा।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि शिक्षिकाएं जो विवाह के पूर्व स्थानांतरण का लाभ ले चुकी हैं, दोबारा स्थानांतरण का लाभ ले सकेंगी। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी 18 से 21 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कहा गया है कि आवेदन के बाद 22 से 24 दिसंबर के बीच जनपद स्तर पर काउंसलिंग एवं ऑनलाइन सत्यापन होगा। 26 दिसंबर को बीएसए की ओर से काउंसलिंग के बाद डाटा लॉक किया जाएगा। एनआईसी की ओर से अर्ह आवेदन पत्रों के आधार पर 26 दिसंबर को सूची तैयार की जाएगी। 29 दिसंबर को एनआईसी की ओर से तैयार सूची का परीक्षण होगा। 30 दिसंबर को स्थानांतरण की सूची का प्रकाशन होगा।