फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Transfer of 994 judicial officers posted in district courts, Allahabad High Court administration issued notifi

यूपी : जिला अदालतों में तैनात 994 न्यायिक अफसरों के तबादले, इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने जारी की अधिसूचना

Fri, 28 Apr 2023 09:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 09:40 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को प्रदेश की जिला अदालतों में काम कर रहे 994 न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानांतरित होने वाले न्यायिक अफसरों में एडीजे और मजिस्ट्रेट दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन
Transfer of 994 judicial officers posted in district courts, Allahabad High Court administration issued notifi
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने शुक्रवार को प्रदेश की जिला अदालतों में काम कर रहे 994 न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानांतरित होने वाले न्यायिक अफसरों में एडीजे और मजिस्ट्रेट दोनों शामिल हैं।

विज्ञापन


उप महानिबंधक सतीश कुमार पुष्कर की ओर से जारी अधिसूचना में न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के 567 और बाकी 427 एडीजे स्तर के अफसर शामिल हैं। हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई यह दूसरी स्थानांतरण सूची है। हफ्ते भर पहले वार्षिक स्थानांतरण सूची जारी की गई थी। न्यायिक अफसरों को 28 अप्रैल तक अपना प्रभार सौंप देना था। यह स्थानांतरण प्रदेश की सभी जिला अदालतों से हुआ है।
विज्ञापन


प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशाम्बी में आने-जाने वाले न्यायिक अफसर

इलाहाबाद जिला न्यायालय में तैनात एडीजे आलोक कुमार श्रीवास्तव को इटावा, शाहजहांपुर में तैनात एडीजे सिद्धार्थ कुमार को इलाहाबाद, फतेहपुर में तैनात एडीजे अपर्णा त्रिपाठी को इलाहाबाद, इलाहाबाद में तैनात एडीजे निशा झा को सिद्धार्थनगर, एडीजे अनिता प्रथम को मैनपुरी से इलाहाबाद, एडीजे मनीष निगम को इलाहाबाद जिला न्यायालय से कुशीनगर/पडरौना, इलाहाबाद में तैनात एडीजे अतीकउद्दीन को औरैया, हरेंद्रनाथ को कन्नौज, एडीजे सीताराम को प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर, एडीजे सुनीता सिंह नागौर को फतेहपुर से प्रतापगढ़, एडीजे अलका भारती को प्रतापगढ़ से मुजफ्फरनगर तैनात किया गया है। इसी तरह एडीजे शिरीन जैदी को इटावा से कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed