फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains will show the grandeur and glory of Mahakumbh, all trains including Humsafar

Mahakumbh : ट्रेनें बताएंगी महाकुंभ की भव्यता व महिमा, हमसफर, कानपुर शताब्दी सहित सभी ट्रेनों से होगी ब्रांडिग

Sat, 22 Jun 2024 03:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 03:00 PM IST
सार

रेलवे ने इसकी शुरुआत वर्ष-2016 उज्जैन कुंभ के दौरान की थी। इसके बाद कुंभ-2019 में प्रयाग कुंभ की भी ब्रांडिंग की गई, हालांकि इसका दायरा कुछ ट्रेनों तक सीमित रहा। वहीं, इस बार बड़े पैमाने पर प्रयागराज से चलने वाली सभी ट्रेनों के माध्यम से महाकुंभ मेले की भव्यता और उसकी महिमा के बारे में देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Trains will show the grandeur and glory of Mahakumbh, all trains including Humsafar
ट्रेनों के माध्यम से होगी महाकुंभ की ब्रांडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ की भव्यता के बारे में भारतीय रेल इस बार अहम भूमिका निभाएगी। वर्ष 2019 में लगे कुंभ मेले की तर्ज पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन अगले वर्ष लगने वाले महाकुंभ मेले की ब्रांडिंग करेगा। एनसीआर प्रशासन ने जोन की प्रमुख ट्रेनों के बाहरी हिस्से में प्रयागराज कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगाने की तैयारी की है। यह ट्रेनें जिन शहरों से गुजरेंगी, वहां तस्वीरों से महाकुंभ मेले की ब्रांडिंग होगी।

विज्ञापन

रेलवे ने इसकी शुरुआत वर्ष-2016 उज्जैन कुंभ के दौरान की थी। इसके बाद कुंभ-2019 में प्रयाग कुंभ की भी ब्रांडिंग की गई, हालांकि इसका दायरा कुछ ट्रेनों तक सीमित रहा। वहीं, इस बार बड़े पैमाने पर प्रयागराज से चलने वाली सभी ट्रेनों के माध्यम से महाकुंभ मेले की भव्यता और उसकी महिमा के बारे में देश के कोने-कोने में रहने वाले लोगों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


यहां से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून, सूबेदारगंज-उधमपुर, प्रयागराज- अहमदाबाद, प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस के साथ कानपुर शताब्दी, उद्योग नगरी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस सहित अन्य रेलगाड़ियों की बोगियों पर विनाइल रैपिंग यानी प्लास्टिक कोटेड पेंटिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के बाहरी हिस्से में कुंभ के आकर्षक दृश्यों को उकेरा जाएगा। विनाइल रैपिंग के माध्यम से गंगा घाट, गंगा-यमुना- संगम, पांटून पुल से गुजरती लोगों की भीड़, अखाड़ों का शाही स्नान, अक्षयवट, प्रयागराज का किला एवं कुंभ मेले से जुड़ी अन्य विहंगम तस्वीरें होंगी। ट्रेनों में महाकुंभ मेले को लोगो भी लगाया जाएगा। वीआईपी ट्रेनों के एसी फर्स्ट कोच की गैलरी में भी कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगाई जाएंगी। दूसरे जोनल रेलवे भी अपनी प्रमुख ट्रेनों के बाहरी हिस्से में कुंभ से जुड़ी तस्वीरें लगा सकते हैं।

महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसमें रेलवे की अपनी अलग भूमिका है। ट्रेनों के माध्यम से महाकुंभ की भव्यता एवं उसकी ब्रांडिंग के लिए प्रयागराज मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। - अमित सिंह, पीआरओ प्रयागराज मंडल, एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed