फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Trains going to Gorakhpur will no longer replace engines, time will be saved

गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में अब नहीं बदलेंगे इंजन, समय की होगी बचत

Thu, 20 Aug 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Aug 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Gorakhpur will no longer replace engines, time will be saved
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस, नौतनवा दुर्ग एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अब इंजन बदलने की जरूरत नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज से गोरखपुर रेल मार्ग का अब पूरी तरह से अब विद्युतीकरण हो गया है।
विज्ञापन


सीआरएस ने भी इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी है। पिछले दिनों ही सीआरएस ने इस रूट पर विद्युतीकरण का निरीक्षण करने के साथ ही स्पीड ट्रायल भी लिया। इस दौरान इलेक्ट्रिक इंजन को अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया। 
विज्ञापन


सीआरएस निरीक्षण के बाद इस रूट से विद्युत इंजन के ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दे दी गई। पूर्वोत्तर रेलवे इससे बड़ी उपलब्धि मान रहा है। दरअसल, इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के इंजन प्रयागराज जंक्शन या वाराणसी में बदलने पड़ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा इसलिए क्योंकि इन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें विद्युतीकरण वाले रूट से आती थीं और उनमें इलेक्ट्रिक इंजन लगा रहता है। गोरखपुर जाने के लिए संबंधित ट्रेनों में डीजल इंजन लगाना पड़ता था, जो अब नहीं लगेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रिक इंजन लगने के बाद अब प्रयागराज से गोरखपुर के बीच ट्रेनों के समय में काफी सुधार भी आएगा।


उन्होंने बताया कि जब भी ट्रेनों की शुरुआत होगी तो इस रूट पर प्रयागराज की ओर से आने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस, नौतनवा एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस  काशी एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें विद्युत इंजन से ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed