फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   trains and aeroplanes were late due to bad environment

खराब मौसम की वजह ट्रेनें और विमान रहे लेट

Mon, 09 Mar 2020 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
trains and aeroplanes were late due to bad environment
रविवार की सुबह खराब मौसम की वजह से प्रयागराज जंक्शन आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों देरी से आई। वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस भी सुबह दस बजे के बाद जंक्शन पहुंच सकी। वंदे भारत भी 1.10 घंटे की देरी से आई। सिर्फ ट्रेन ही नहीं, खराब मौसम का असर प्रयागराज आने वाली विभिन्न फ्लाइटों पर भी पड़ा। सुबह 12 बजे के पूर्व आने वाली सभी फ्लाइटें यहां देरी से पहुंची।
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में छाई धुंध की वजह से रविवार की सुबह प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें समय की पटरी से उतर गईं। इस दौरान प्रयागराज एक्सप्रेस जहां सुबह 7.15 की जगह 10.45 बजे पहुंची तो वहीं नई दिल्ली-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस भी चार घंटे की देरी से सुबह दस बजे के बाद ही जंक्शन पहुंच सकी। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी 4.30 घंटे, जयपुर-प्रयागराज दो घंटे, संगम एक्सप्रेस 4.20 घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस चार-चार घंटे तक विलंबित रही।
विज्ञापन

उधर, प्रयागराज आने वाली फ्लाइट पर भी मौसम का असर पड़ा। सुबह बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट सवा घंटे की देरी से आई। प्रयागराज-पुणे फ्लाइट भी 1.10 घंटे की देरी से रवाना हुई। यही हाल प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट का रहा। जो सुबह 9.45 की जगह 10.20 बजे रवाना हुई। इसके पूर्व कोलकाता-प्रयागराज फ्लाइट भी तकरीबन घंटे भर की देरी से आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed