फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Train operation affected due to non-interlock work at Rambagh station

Prayagraj News: रामबाग स्टेशन पर नाॅन इंटरलाॅक कार्य से ट्रेनों का संचालित प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Train operation affected due to non-interlock work at Rambagh station
रामबाग स्टेशन पर आठ अक्टूबर से 16 तक प्री-नॉन इंटरलॉक एवं 17 अक्टूबर से 20 तक नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इससे ट्रेनों के निरस्तीकरण के साथ ही मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन नियंत्रण एवं अस्थाई ठहराव निरस्तीकरण किया जायेगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक के अनुसार, रामबाग से 14 से 16 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली गाड़ी सं-12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर बापूधाम एक्सप्रेस गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

वहीं मुजफ्फरपुर से 15 से 17 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली गाड़ी सं-12537 मुजफ्फरपुर- प्रयागराज रामबाग-बापूधाम एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।

वाराणसी एवं प्रयागराज रामबाग से 17 से 20 अक्टूबर, 2024 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 05173/05174 और 05195/05196 वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-वाराणसी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अजमेर से 08 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2024 तक नई दिल्ली एवं वाराणसी से चलने वाली गाड़ी सं-22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का निर्धारित मार्ग परिवर्तित रहेगा। यह प्रयागराज जंक्शन, रामबाग-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जं-जंघई –वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।
सीतामढ़ी से 18 अक्टूबर से 21 तक चलने वाली गाड़ी सं-14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाराणसी-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-जंघई-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव भुल्लनपुर, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर नहीं होगा।


शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
गोरखपुर से 17 अक्टूबर से 20 तक चलने वाली गाड़ी सं-15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस गाड़ी बनारस में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी बनारस-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी।

- कानपुर अनवरगंज से 18 अक्टूबर से 21 तक चलने वाली गाड़ी सं-15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस गाड़ी बनारस से शार्ट ओरिजनेट होकर चलेगी। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज एवं बनारस के मध्य निरस्त रहेगी।

- हावड़ा से 12 अक्टूबर से 19 तक चलने वाली गाड़ी सं-12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूती एक्सप्रेस बनारस में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी बनारस-प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।

- प्रयागराज रामबाग से 13 अक्टूबर से 20 तक चलने वाली गाड़ी सं-12334 प्रयागराज रामबाग हावड़ा विभूती एक्सप्रेस बनारस से शार्ट ओरिजनेट होकर चलेगी। यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग एवं बनारस के मध्य निरस्त रहेगी।

- बलिया से 08 अक्टूबर से 20 तक चलने वाली गाड़ी सं-05169 बलिया-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी झूंसी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी झूंसी-प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।

- प्रयागराज रामबाग से 08 अक्टूबर से 20 तक चलने वाली गाड़ी सं-05170 प्रयागराज रामबाग बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी झूंसी में शार्ट ओरिजनेट होकर चलेगी। यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी के मध्य निरस्त रहेगी।

- बनारस से 13 अक्टूबर से 16 तक चलने वाली गाड़ी सं-05173 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी झूंसी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी झूंसी-प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी, जबकि गाड़ी सं-05174 झूंसी में शार्ट ओरिजनेट होकर चलेगी। यह गाड़ी प्रयागराज, रामबाग एवं झूंसी के मध्य निरस्त रहेगी।
- बनारस से 13 अक्टूबर से 16 तक चलने वाली गाड़ी सं-05196 बनारस-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी झूंसी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी झूंसी-प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी।

- मऊ से 13 अक्टूबर से 20 तक चलने वाली गाड़ी सं-05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित विशेष गाड़ी झूंसी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी झूंसी-प्रयागराज रामबाग के मध्य निरस्त रहेगी, जबकि ट्रेन संख्या -05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी झूंसी में शार्ट ओरिजनेट होकर चलेगी। यह गाड़ी प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी के मध्य निरस्त रहेगी।


गाड़ियों का अस्थाई ठहराव रहेगा निरस्त
- सीतामढ़ी से 10 अक्टूबर से 17 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार लिच्छवी एक्सप्रेस अस्थाई रूप से प्रयागराज रामबाग पर नहीं रुकेगी।

- गोरखपुर से 08 अक्टूबर से 16 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस अस्थाई रूप से प्रयागराज रामबाग पर नहीं रुकेगी।

- सिकंदराबाद से 10 अक्टूबर से 17 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अस्थाई रूप से प्रयागराज रामबाग पर नहीं रुकेगी।
- लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 10 अक्टूबर से 17 तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–जयनगर पवन एक्सप्रेस अस्थाई रूप से प्रयागराज रामबाग पर नहीं रुकेगी।
-अर्नाकुलम से 12 अक्टूबर तक प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं-22669 अर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस अस्थाई रूप से प्रयागराज रामबाग पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed